भारतीय संविधान के 75वें स्वर्णिम गौरव पर्व पर ‘हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान’ का भव्य राष्ट्रीय उत्सव

 भारतीय संविधान के 75वें स्वर्णिम गौरव पर्व पर ‘हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान’ का भव्य राष्ट्रीय उत्सव

Political Trust Magazine-नई दिल्ली, 29 सितम्बर 2025।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था “द मिशन” ने भारतीय संविधान के 75वें स्वर्णिम गौरव पर्व पर “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” नामक राष्ट्रीय उत्सव का भव्य आयोजन किया। यह ऐतिहासिक समारोह राजधानी दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर फिल्म शो, संगोष्ठी, सांस्कृतिक पोस्टर-पेंटिंग प्रदर्शनी, संगीत, नृत्य और नाटिका प्रस्तुत की गईं। साथ ही “संविधान रत्न सम्मान समारोह” भी हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों, विधिवेत्ताओं, साहित्यकारों और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अतुल जैन को न्याय एवं विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु “न्याय रत्न विभूषण” से अलंकृत किया गया।

इस आयोजन ने संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए लोकतंत्र, समानता और मानवाधिकारों की सुदृढ़ नींव पर जोर दिया। माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने संविधान को “राष्ट्र की आत्मा” बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और जनकल्याण का स्तंभ है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में  हरिवंश चावला डॉ. शशिबाला  नीरज पाठक  पंकज साहाय और आचार्य वेणुमोहन उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

द मिशन के अध्यक्ष संजीव शेखर झा ने कहा कि यह उत्सव भारतीय संस्कृति की “ज्ञान-आधारित परंपरा” और समावेशी दृष्टि को पुनर्जीवित करते हुए नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।