Bihar Assembly Election Big Breaking News: बिहार में विधानसभा चुनाव अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में संभव, कल आएगी अंतिम मतदाता सूची
- दिल्ली बिहार राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- September 29, 2025
- 1 minute read
नई दिल्ली। बिहार में अगले हफ्ते विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा हो सकती है। बिहार की अंतिम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) मंगलवार को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग अगले हफ्ते राज्य के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है।
बिहार की अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग अगले हफ्ते राज्य के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग की टीम 4 और 5 अक्तूबर को पटना का दौरा करेगा और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम अगले हफ्ते घोषित होने की संभावना है। पहला चरण छठ पर्व के बाद यानी अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है।
विधानसभा चुनाव के लिए आयोग की योजना
बिहार और कुछ विधानसभा उपचुनावों के लिए चुनाव आयोग 470 पर्यवेक्षक तैनात कर रहा है। इसके अलावा, 3 अक्तूबर को आम, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। बिहार विधानसभा में 243 सदस्य हैं और उनकी वर्तमान कार्य अवधि 22 नवंबर को समाप्त हो रही है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित हुआ था, उस समय कोविड-19 महामारी का भी असर था।
बिहार में 22 साल बाद अंतिम मतदाता सूची का एसआईआर
इस बार बिहार की अंतिम मतदाता सूची विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के बाद प्रकाशित की जा रही है। यह संशोधन 22 साल के अंतराल के बाद किया गया। इस साल 1 अगस्त को प्रारूपिक मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद 1 सितंबर तक नागरिकों और राजनीतिक दलों को इसमें सुधार के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। प्रारूपिक सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाता थे।