BREAKING : भूटान के साथ दो सीमा पार रेल परियोजनाओं की भारत ने की घोषणा, 4033 करोड़ रुपये होंगे खर्च
- कारोबार दिल्ली पर्यटन राष्ट्रीय
Political Trust
- September 29, 2025
- 1 minute read
नई दिल्ली। भारत और भूटान के बीच रेल दो नई रेल परियोजनाओं की जानकारी आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। इसके बारे में विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और कोकराझार (असम) को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमापार रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हो गई हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
भारत ने सोमवार को भूटान के साथ दो नई रेल परियोजनाओं का एलान किया। सरकार ने बताया कि भूटान के शहरों समत्से और गेलेफू के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित किए जाएंगे।
कोकराझार को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमापार रेल
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इन रेल परियोजनाओं की जानकारी दी। मिसरी ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और कोकराझार (असम) को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमापार रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हो गई हैं।
उन्होंने कहा, “भारत और भूटान के बीच असाधारण विश्वास, पारस्परिक सम्मान और समझ का रिश्ता है।” रेल संपर्क स्थापित करने के लिए समझौते पर पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।
परियोजनाएं भारतीय रेलवे के नेटवर्क से शुरू
वैष्णव ने बताया कि ये परियोजनाएं भारतीय रेलवे के नेटवर्क से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि इस पर लगभग 4,033 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। रेल मंत्री ने कहा कि इस पहल के तहत 89 किलोमीटर लंबा रेलवे नेटवर्क बनाया जाएगा।