विजयादशमी कार्यक्रम के लिए आरएसएस ने CJI की मां को किया आमंत्रित

 विजयादशमी कार्यक्रम के लिए आरएसएस ने CJI की मां को किया आमंत्रित
नई दिल्ली। आरएसएस ने विजयादशमी कार्यक्रम के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश की मां को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की मां को अगले महीने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में विजयादशमी और संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश की मां डॉ. कमलताई गवई को 5 अक्तूबर  को अमरावती के किरण नगर इलाके में स्थित श्रीमती नरसम्मा महाविद्यालय मैदान में आरएसएस की अमरावती महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कमलताई गवई के परिवार के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि उन्हें निमंत्रण मिला है। वरिष्ठ आरएसएस नेता जे नंद कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे।