कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरूआत प्रियंका की रैली के साथ बड़े नेताओं को मिला टास्क
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- September 25, 2025
- 0
- 63
- 1 minute read
नई दिल्ली। पटना में कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक के बाद पार्टी चुनावी मोड पर आ गई है। प्रियंका गांधी 26 सितंबर को पटना और मोतिहारी में महिला संवाद और रैली के जरिए अभियान की शुरुआत करेंगी। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद प्रियंका की एंट्री को कांग्रेस बड़ा दांव मान रही है।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने बिहार की चुनावी रणनीतियों के अलावा व्यापक संगठनात्मक, राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक में आगामी चुनौतियों को देखते हुए मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी आवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
आने वाले दिनों में कांग्रेस भाजपा की तर्ज पर बिहार के हर गांव, जिले और बड़े शहरों में अपना प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। जो न केवल हर जिले में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बल्कि विभिन्न मुद्दों पर प्रेस वार्ता कर भाजपा-जेडीयू को घेरते हुए भी नजर आएंगे। पार्टी के इस चुनावी अभियान की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी।