उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के लिए बजाज आलियांज लाइफ़ इंश्योरेंस की पहल

 उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के लिए बजाज आलियांज लाइफ़ इंश्योरेंस की पहल

Political Trust Magazine

देहरादून उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों और उनके परिवारों की मदद के लिए बजाज आलियांज लाइफ़ इंश्योरेंस ने त्वरित कदम उठाए हैं कंपनी ने दावों के निपटान को आसान बनाने और पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष क्लेम्स सेटलमेंट डेस्क बनाया है

बजाज आलियांज ने दावों की प्रक्रिया को बेहद सरल करते हुए कागजी कार्रवाई को न्यूनतम कर दिया है ताकि होटल इंडस्ट्री समेत प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके अब नॉमिनी कानूनी वारिस या पॉलिसीधारक अपने क्लेम दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 209 7272 पर कॉल कर सकते हैं देशभर में मौजूद 597 शाखाओं में से किसी भी नज़दीकी शाखा में जा सकते हैं या ईमेल claims@bajajallianz.co.in पर आवेदन भेज सकते हैं

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मृत्यु और विकलांगता संबंधी दावों को सबसे पहले और तुरंत निपटाया जाएगा होटल कारोबार से जुड़े कई परिवार भी इस आपदा से प्रभावित हुए हैं और उनके लिए यह कदम बड़ी राहत साबित होगा

बजाज आलियांज ने कहा कि ऐसे मुश्किल हालात में वह हमेशा अपने ग्राहकों के साथ खड़ा रहेगा और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता देने का संकल्प जारी रखेगा