अमेरिका के कोलोराडो हाईस्कूल में गोलीबारी, दो छात्रों को गोली मारने के बाद हमलावर छात्र ने खुद को मारा
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- September 11, 2025
- 0
- 35
- 1 minute read

वॉशिंगटन। अमेरिका के कोलोराडो के एवरग्रीन हाईस्कूल में एक छात्र ने गोली मारकर अपने दो छात्रों को घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद अभिभावकों और छात्रों में दहशत फैल गई। यहां 900 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। यह इलाका जंगलों से घिरा है और स्कूल कस्बे के केंद्र से करीब एक मील दूर स्थित है।
अमेरिका के कोलोराडो राज्य के एवरग्रीन हाईस्कूल में बुधवार दोपहर एक छात्र ने गोलीबारी कर दी। हमलावर छात्र ने दो साथियों को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गोलीबारी स्कूल के अंदर और बाहर दोनों जगह
जेफरसन काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, गोलीबारी स्कूल के अंदर और बाहर दोनों जगह हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और पांच मिनट के भीतर हमलावर को ढूंढ निकाला। इस दौरान किसी अधिकारी ने गोली नहीं चलाई।
घायलों की हालत स्थिर
सेंट एंथनी अस्पताल के सीईओ केविन कुलिनन ने बताया कि दोनों घायल छात्रों को पहले गंभीर स्थिति में लाया गया था। बाद में एक छात्र की हालत स्थिर बताई गई, जिसकी चोटें जानलेवा नहीं थीं। डॉक्टर ब्रायन ब्लैकवुड ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। इसके साथ ही दोनों छात्रों की उम्र सार्वजनिक नहीं की गई।
स्कूल में फैली अफरा-तफरी
एवरग्रीन हाईस्कूल में 900 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। यह इलाका जंगलों से घिरा है और स्कूल कस्बे के केंद्र से करीब एक मील दूर स्थित है। घटना के बाद अभिभावक पास के एक प्राथमिक विद्यालय में इकट्ठा हुए, जहां बच्चों को सुरक्षित ले जाया गया।