चीन भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- September 8, 2025
- 0
- 66
- 1 minute read
बीजिंग। चीन के शिनजियांग प्रांत में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 50 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले रविवार को भी शिनजियांग में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि इन भूकंप के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
चीन दो विशाल सीस्मिक बेल्ट के मध्य स्थित है, जिसके चलते चीन भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। 20वीं सदी में चीन में 800 से ज्यादा बार भूकंप के झटके लगे, जिनमें साढ़े पांच लाख लोगों की मौत हुई। यह इस अवधि में पूरी दुनिया में भूकंप से हुई मौतों का 53 प्रतिशत है।
