पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद

 पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद

रांची। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में आज गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC (भाकपा-माओवादी का गुट) के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया।

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के बीच हुई मुठभेड़ में दो सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने बताया कि मुठभेड़ मनातू थाना क्षेत्र के केदल इलाके में देर रात लगभग 12:30 बजे शुरू हुई। इसमें दो जवानों ने शहादत दी और एक घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। TSPC प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का एक विखंडित गुट है, जो इस क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा बल इलाके में अभियान जारी रखे हुए हैं।
दावा किया गया है, पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी (TSPC) का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने गांव केदल करमा पर्व पर आ सकता है। शशिकांत पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसी आधार पर पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस टीम गांव के करीब पहुंची, नक्सलियों को इसकी खबर लग गई। शशिकांत गंझू और उसके दस्ते ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।