सड़क हादसे में आगरा में तैनात एसडीएम की मौत, प्रशासन में शोक की लहर
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- August 29, 2025
- 0
- 59
- 1 minute read

आगरा। आगरा के एसडीएम राजेश जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ से वापसी के दौरान मैनपुरी के पास एक्सप्रेस वे पर हुआ।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में आगरा में तैनाता अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ से लौट रहे थे आगरा
मिली जानकारी के मुताबिक अपर नगर मजिस्ट्रेट आगरा राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
चालक गंभीर
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक की हालत गंभीर है।