राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 28, 2025
- 0
- 25
- 1 minute read

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन भव्य होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।
रामनगरी 25 नवंबर को इतिहास रचने जा रही है। परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन भव्य स्वरूप में होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन में राम मंंदिर ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समारोह केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रहकर राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना, समरसता और संगठन की शक्ति को प्रकट करेगा।
25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त में समारोह
25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त में समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे से ध्वजा पूजन के साथ होगा। राम मंदिर समेत परिसर के सभी उप मंदिरों के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। करीब तीन घंटे चलने वाले कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से लगभग आठ हजार मेहमानों को बुलाया जाएगा।