सगाई की अंगूठी पहनकर डयूटी पर वापस लौटे सिपाही ने किया ऐसा काम कि महकमे से लेकर घर तक मचा कोहराम
- राष्ट्रीय
Political Trust
- August 22, 2025
- 0
- 103
- 1 minute read

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में उत्तर प्रदेश के एक सिपाही ने अपनी सगाई के बाद डयूटी पर लौटकर ऐसा काम किया कि महकमे से लेकर घर तक कोहराम मच गया। रात ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे पर थे। एक कमरे में उनके बाकी साथी आराम कर रहे थे। शिव कुमार दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर वापस नहीं आए तो साथी सिपाहियों ने उनको जाकर देखा। कमरा अंदर से बंद था और शिव कुमार का शव फंदे पर लटक रहा था। बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व ही सिपाही की सगाई हुई थी। शिव कुमार अपनी सगाई के लिए छुट्टी लेकर घर गए थे। वहां से वापस लौटकर ही उन्होंने मौत को लगे लगा लिया।
यूपी के बरेली स्थित बिथरी थाने में तैनात शिव कुमार नाम के सिपाही ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर क्लू खंगाले। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
छुट्टी से तीन दिन पहले लौटे थे शिव कुमार
इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के थाना फलावदा के गांव खाता निवासी शिव कुमार सिंह 2021 बैच के सिपाही थे। बिथरी चैनपुर थाने में उनकी तैनाती आठ अप्रैल 2023 को हुई थी। वह बिथरी गांव में भूरे कश्यप के मकान में कमरा किराये पर लेकर साथी कांस्टेबल सचिन, विकास और आकाश के साथ रहते थे। तीन दिन पहले ही वह छुट्टी से वापस आए थे।
साथी कांस्टेबलों ने देखी लाश
रात ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे पर थे। शिव कुमार दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर वापस नहीं आए तो साथी कांस्टेबलों ने उनको जाकर देखा। कमरा अंदर से बंद था और शिव कुमार का शव फंदे पर लटक रहा था।
छुट्टी के बाद गुमशुम रहने लगे थे शिव कुमार
उन्होंने गमछे के सहारे पंखे पर लटक कर फंदा लगाया। साथी सिपाहियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अभी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शिव कुमार के साथियों का कहना है कि छुट्टी से वापस आने के बाद वह गुमशुम थे। पिछले सप्ताह ही उनकी सगाई हुई थी।