संसद भवन में पेड़ के सहारे कूदा युवक, गरुड़ द्वार तक पहुंचा, सुरक्षा में सेंधमारी से हड़कंप
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 22, 2025
- 0
- 101
- 1 minute read

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था संसद भवन की सुरक्षा में शुक्रवार सुबह एक बड़ी चूक सामने आई है। सुबह करीब 6:30 बजे, एक युवक रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे चढ़कर संसद भवन की दीवार फांद गया और नए संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया।
सूत्रों के अनुसार, यह व्यक्ति परिसर में भीतर तक घुस आया था, लेकिन सौभाग्यवश सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है और उसकी पहचान, मंशा और मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है।
लोकसभा सचिवालय और सुरक्षा एजेंसियों ने इस गंभीर सुरक्षा चूक की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दी है। इस घटना के बाद संसद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह घटना 13 दिसंबर 2001 की दर्दनाक यादें भी ताज़ा कर देती है, जब आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला कर 9 लोगों की जान ले ली थी, और देश की सुरक्षा को चुनौती दी थी। तब पांच आतंकी संसद परिसर में घुसने में सफल रहे थे, जिन्हें जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
आज की घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि क्या हमारी सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारतें वास्तव में सुरक्षित हैं? घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठ रही है।