एपस्टीन मामले में किंग चार्ल्स के भाई गिरफ्तार, कदाचार के आरोप
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- February 19, 2026
- 0
- 29
- 1 minute read
लंदन। प्रिंस एंड्रयू के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंध सुर्खियों में छाए रहे। प्रिंस एंड्रयू के साथ जेफरी एपस्टीन की तस्वीरों ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। प्रिंस एंड्रयू पर वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया कि उन्हें कम उम्र में एपस्टीन के नेटवर्क के जरिए उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
अमेरिका के दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के मामले में ब्रिटेन में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार किया है। बीबीसी टीवी के अनुसार पुलिस ने जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सार्वजनिक पद पर कदाचार के शक में प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले अखबारों ने खबर दी थी कि गुरुवार को पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म में छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और लगभग आठ सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। थेम्स वैली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अधिकारी उन आरोपों पर विचार कर रहे हैं कि माउंटबेटन-विंडसर ने यौन अपराधी को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे, जैसा कि अमेरिकी सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई फाइलों से पता चलता है।
दोस्ती पर पछतावा जताते रहे हैं प्रिंस एंड्रयू
दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे माउंटबेटन-विंडसर ने एपस्टीन से संबंधित किसी भी गलत काम से हमेशा इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी दोस्ती पर पछतावा है। हालांकि, नए दस्तावेजों के सामने आने के बाद से उन्होंने कई अनुरोधों के बावजूद मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।