उत्तरखंड में जिला पंचायतों सीटों पर भाजपा का कब्जा, देहरादून कांग्रेस के खाते में

 उत्तरखंड में जिला पंचायतों सीटों पर भाजपा का कब्जा, देहरादून कांग्रेस के खाते में
देहरादून। उत्तराखंड की जिला पंचायतों की सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जबकि देहरादून जिला पंचायत की सीट कांग्रेस के खाते में आई है। छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
प्रदेश के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। अभी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा आना बाकी है।
सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पदों और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान हुआ। नैनीताल में इस दौरान कुछ विवाद भी हुए। जिस कारण मामला हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंचा और अभी नतीजा आना बाकी है।
बाकी छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
जानिए कहां कौन जीता:
यूएस नगर अजय मौर्य भाजपा
टिहरी इशिता सजवाण भाजपा
पिथौरागढ़ जितेंद्र प्रसाद भाजपा
चंपावत आनंद सिंह अधिकारी भाजपा
चमोली दौलत सिंह बिष्ट भाजपा
उत्तरकाशी रमेश चौहान भाजपा
रुद्रप्रयाग पूनम कठैत भाजपा
अल्मोड़ा हेमा गैड़ा भाजपा
बागेश्वर शोभा आर्या भाजपा
पौड़ी रचना बुटोला भाजपा
देहरादून सुखविंदर कौर कांग्रेस