तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल

 तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल
नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया का विमान संख्या AI2455 को रास्ते में मौसम खराब होने और तकनीकी समस्या का शक होने पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। चालक दल ने विमान को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने बताया कि एअर इंडिया के विमान में वह और कई सांसदों के साथ सैकड़ों यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि विमान एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गया।
उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरबस A320 विमान से संचालित उड़ान AI2455 दो घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही। वहीं, कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने बताया कि एअर इंडिया के विमान में वह और कई सांसदों के साथ सैकड़ों यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि विमान एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गया।
एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, 10 अगस्त को विमान संख्या AI2455 तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में मौसम खराब था और तकनीकी समस्या का शक हुआ, इसलिए चालक दल ने सावधानी के तौर पर विमान को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया। विमान चेन्नई में सुरक्षित रूप से उतर गया। यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण उपलब्ध नहीं था।