हफ्ते के पहले दिन लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी, जाने बाजार की चाल

 हफ्ते के पहले दिन लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी, जाने बाजार की चाल
नई दिल्ली। आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख, गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत मिल रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 34 अंक की गिरावट लेकर 24,426 पर था। यह बाजार के गिरावट में खुलने का संकेत देता है।
एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (11 अगस्त) को सपाट स्तर पर खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 34 अंक की गिरावट लेकर 24,426 पर था। यह बाजार के गिरावट में खुलने का संकेत देता है।
बाजार में चुनिंदा शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है। निवेशक शुक्रवार को बाज़ार बंद होने के बाद और सप्ताहांत में विभिन्न कंपनियों की तरार से जारी तिमाही नतीजों पर भी नज़र रखेंगे। टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) उन प्रमुख शेयरों में शामिल हैं जिन पर पहली तिमाही के नतीजों के बाद नज़र रहेगी।
ग्लोबल मार्केटस से क्या संकेत?
वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। निवेशक इस घोषणा का इंतज़ार कर रहे थे कि क्या अमेरिका-चीन टैरिफ समझौते की 12 अगस्त की समयसीमा आगे बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अलास्का में यूक्रेन विवाद पर चर्चा के लिए मिलने वाले हैं।
एशियाई बाजारों में चीन का CSI300 सोमवार को 0.3 प्रतिशत बढ़ा। जबकि का हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.02 प्रतिशत गिर गया। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.31 प्रतिशत बढ़ा और दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.04 प्रतिशत बढ़ा। जापानी बाजार कारोबार के लिए बंद रहे।
अमेरिका में नैस्डैक कंपोजिट पिछले सप्ताह नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स भी बढ़त में बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडेक्स ने भी सप्ताह का समापन मजबूती के साथ किया। डॉव जोन्स शुक्रवार को 0.47 प्रतिशत, नैस्डैक 0.98 प्रतिशत और S&P 500 इंडेक्स 0.78 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।