इक्वाडोर में हथियारबंद गिरोह का नाव पर हमला, चार की मौत
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- August 10, 2025
- 0
- 92
- 1 minute read
ओरो। इक्वाडोर में हथियारबंद गिरोह बदमाशों ने एक नाव पर हमला बोल दिया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हैं। मरने वालों की संख्या कई अधिक हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्वी तट पर हथियारबंद गिरोह ने एक नाव पर हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 60 बंदूकधारियों ने नाव पर गोलियां चलाईं और विस्फोटक फेंके। हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। हमला एल ओरो प्रांत में हुआ, जिसे 48 घंटे पहले ही बढ़ती हिंसा के चलते दो महीने के आपातकाल में रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारे गए लोगों में दो की पहचान हो चुकी है। अधिकारियों ने घटना पर अभी तक औपचारिक बयान नहीं दिया है। राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने मई में पुनर्निर्वाचन के बाद से नशीले पदार्थों की तस्करी और हिंसक अपराधों पर सख्ती का वादा किया है। देश में पिछले साल करीब 8,000 हत्याएं हुई थीं और इस साल अपराध में और तेजी आई है।
