दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर महिलाओं को लेकर जा रही बस कंटेनर में घुसी, दर्जनों घायल
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- August 10, 2025
- 0
- 47
- 1 minute read

मुरादाबाद। रक्षाबंधन पर महिलाओं को लेकर जा रही एक रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। इससे बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया गया।
मुरादाबार के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रझेड़ा पुल के पास शनिवार की दोपहर एक बजे बरेली से मुरादाबाद आ रही पीतल नगरी डिपो की बस कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए जिसमें पांच की हालत गंभीर हैं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीतलनगरी डिपो की बस शनिवार को रक्षाबंधन पर बरेली से 101 सवारियां लेकर मुरादाबाद आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रझेड़ा पुल के पास पहुंची।
इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने ब्रेक लगा दिए तो बस पीछे से टकरा गई। जिसमें बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दीपक, विशेष कुमार, भागवती, शबाना हसन, पूजा, प्रगति को गंभीर चोट आईं।
अन्य यात्री प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए। पुलिस ने बस में सवार रहे अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर पुलिस ने यातायात चालू कराया।