दिल्ली में बारिश के दौरान दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत

 दिल्ली में बारिश के दौरान दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के दौरान जैतपुर के हरिनगर में शनिवार को दीवार गिरने से हादसा हो गया। जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिर गई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक हादसे में जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें तीन पुरूष, दो महिलाएं, दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है। सात की मौत के बाद एक घायल हाशिबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
जैतपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब हरी नगर गांव इलाके के पीछे झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिर जाने से दो बच्चे समेत आठ लोग अंदर दब गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना के बाद तमाम विभाग मौके पर मौजूद हैं।