सऊदी अरब में एक दिन में आठ लोगों को फांसी; नशीली दवाओं से जुड़े अपराधियों को सजा-ए-मौत
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- August 3, 2025
- 0
- 32
- 1 minute read

रियाद। सऊदी अरब में एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी देने का मामला सामने आया है। इनमें सात विदेशी नागरिक थे जिन्हें ड्रग्स की तस्करी के आरोप में मौत की सजा दी गई। इस साल अब तक 230 फांसी हो चुकी हैं। सऊदी सरकार इसे कानून व्यवस्था का हिस्सा मानती है, जबकि मानवाधिकार संगठन इसे क्रूरता और सुधारवादी छवि पर सवाल के रूप में देख रहे हैं।
सऊदी अरब में मौत की सजाओं का आंकड़ा एक बार फिर से दुनिया की नजरों में आ गया है। शनिवार को सऊदी सरकार ने एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी दी, जिनमें से सात विदेशी नागरिक थे। इनमें चार सोमालिया और तीन इथियोपिया के नागरिक शामिल थे। इन सभी पर आरोप था कि उन्होंने हशीश तस्करी की थी। वहीं, आठवां मामला एक सऊदी नागरिक का था, जिसे अपनी मां की हत्या के जुर्म में मौत की सजा दी गई।
सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की शुरुआत से अब तक 230 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। इनमें से 154 मौतें ड्रग्स से जुड़े मामलों में हुई हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है और अंदेशा है कि 2025 का आंकड़ा पिछले साल के रिकॉर्ड 338 मौतों को भी पार कर सकता है।
ड्रग्स के खिलाफ सऊदी की ‘जंग’
विशेषज्ञों का कहना है कि मौत की सजाओं में आई यह तेजी 2023 में शुरू की गई ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ नीति का परिणाम है। कई लोगों को उसी समय गिरफ्तार किया गया था, जिनकी सुनवाई अब पूरी होकर सजा में बदल रही है। सऊदी ने 2022 के अंत में ड्रग मामलों में फांसी पर लगी रोक को हटाया था।