अलास्का में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- July 17, 2025
- 0
- 31
- 1 minute read

Political Trust
अलास्का। अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के झटके लगने के संबंध में भारत की एजेंसी- नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात 2.07 बजे भूकंप के तेज झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एजेंसी के मुताबिक और अधिक भूकंप के झटके लगने की आशंका बनी हुई है। समाचार लिखने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक गहराई में आने वाले भूकंपों की तुलना में अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप अधिक खतरनाक है। इसलिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूगर्भविज्ञान की भाषा में इतनी कम गहराई में लगे झटकों को आमतौर पर ‘उथले भूकंप’ माना जाता है। इनके अधिक खतरनाक होने का कारण भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने में लगने वाला कम समय है। ऐसे हालात में जमीन अधिक हिलती है और इमारतों को ज्यादा नुकसान होता है। नतीजतन अधिक लोगों के हताहत होने का खतरा बना रहता है।