झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को ब्रेन अटैक आया, हालत नाजुक; कल राष्ट्रपति ने जाना था हाल

 झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को ब्रेन अटैक आया, हालत नाजुक; कल राष्ट्रपति ने जाना था हाल
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालात नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन अटैक के कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत लगातार नाजुक होती जा रही है। शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाये हिस्से में पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आईसीयू में केवल सीमित लोगों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं। शिबू सोरेन की हालत जानने के लिए झारखंड से कई मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने भी दिल्ली पहुंचकर हालचाल लिया है, लेकिन सुरक्षा एवं चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के चलते सभी को मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा रही।
शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर झारखंड में लोगों की ओर से दुआओं का दौर जारी है। राज्य के विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
कल राष्ट्रपति मुर्मू ने जाना था हालचाल
बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल में उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। रघुवर दास ने भी हेमंत सोरेन को फोन कर उनके पिता शिबू सोरेन की जानकारी ली है। शिबू सोरेन के बीमार होने के बाद से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन लगातार दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।