कर्नाटक के हुग्याम वन में पांच बाघों की मौत से हड़कंप, खुला राज तो उड़े होश
- राष्ट्रीय
Political Trust
- June 28, 2025
- 0
- 91
- 1 minute read

महादेश्वर। कर्नाटक के महादेश्वर हिल्स के हुग्याम वन में पांच बाघ मृत पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में बाघ के शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसका खुलासा आज शुक्रवार को उस दौरान हुआ जब एक गाय का कई दिन पुराना शव मिल गया। कर्नाटक के वन मंत्री ने कहा कि हो सकता है मवेशियों को जहर दे दिया हो, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
पांच बाघों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जंगल में शुक्रवार को एक गाय का शव मिलने के बाद सामने आया है कि बाघिन और उसके चार शावकों की मौत जहर से हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने गाय को जहर दे दिया था और उसे खाने के बाद बाघिन और उसके शावकों की मौत हो गई होगी। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
कर्नाटक के महादेश्वर हिल्स के हुग्याम वन क्षेत्र में गुरुवार को पांच बाघ मृत पाए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को एक गाय का कई दिन पुराना शव मिला। अधिकारियों का कहना है कि या तो गाय को जंगल में छोड़ने से पहले जहर दिया गया था या फिर मवेशी के मालिक ने मृत गाय को देखने के बाद उसके शरीर पर जहर फैला दिया होगा। जिसे बाघिन और उसके शावकों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई।
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांडरे ने कहा कि हो सकता है कि किसी ने मवेशियों को जहर दे दिया हो, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। सरकार ने मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और हम सभी एंगल से इसकी जांच करेंगे। हम इसके पीछे जिम्मेदार लोगों को नहीं बख्शेंगे। वहीं वन अधिकारियों का कहना है कि बाघिन का पोस्टमार्टम गुरुवार को ही कर दिया गया था, जबकि चार शावकों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जा रहा है। सुबह की नियमित गश्त के दौरान कर्मचारियों को बाघिन और उसके शावक मृत मिले।