मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोना का दाम हुआ कम, जाने आज क्या है भाव

 मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोना का दाम हुआ कम, जाने आज क्या है भाव
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोना और चांदी के दाम में कमी आई है। आज सोमवार को देश में सोने चांदी का दाम गिर गया है। सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। आज सोमवार 23 जून 2025 को सोने का भाव कम हुआ है। आज 22 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम 92,340 रुपये है। जबकि 24 कैरेट सोना 1,00,740 रुपये की दर से बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आयी है और सोमवार को इसकी कीमत 1,09,00 रुपये प्रति किलो हो गई है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद की तरह 1,00,740 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,00,890 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 22 कैरेट सोना कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद की तरह 92,340 रुपये पर बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना दिल्ली में 92,490 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है।
अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 1,09,00 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। जबकि चेन्नई और हैदराबाद में एक किलो चांदी 1,19,00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।