मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में 3 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

 मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में 3 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
इंफाल। मणिपुर के विभिन्न जिलों में व्यापारियों से जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के दो सदस्यों को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग खा खुनौ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान खोमद्रम जॉय सिंह (51) और माईबाम मेम्चा देवी (49) के रूप में हुई है। वे व्यापारियों से जबरन वसूली कर रहे थे। उनके पास से एक .32 पिस्तौल और एक खाली मैगजीन जब्त की गई। वहीं केसीपी (एमएफएल) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के चिंगमेइरोंग से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान युमनाम जेनिका (22) के रूप में हुई है, उस पर भी व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप है। उधर इंफाल पूर्वी जिले के लैरीक्येंगबाम माखा लेईकाई से एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हाओबाम सीतलजीत (55) के रूप में हुई है, जिसके पास से 9 एमएम की लोडेड पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं  सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में बिष्णुपुर जिले से रबीकांत कोंजेंगबाम (34) को गिरफ्तार किया गया।