कोविड-19 मरीजों की संख्या 7 हजार के पार, गाजियाबाद में 75 कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 7154 पर पहुंच गई है। कोविड-19 मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोविड-19 मरीजों की संख्या 75 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है। जिसमें हाथों को सेनिटाइजर की मदद से साफ करना और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के लिए कहा गया है। पीएम मोदी से मिलने वालों को भी RT-PCR टेस्ट करवाना होता है।
देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर है। जैसे कि केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश। कोरोना से हुई मौतों के मामले में गंभीर बीमारियों वाले मरीज अधिक शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार के वेरिएंट पहले से बीमार लोगों में अधिक प्रभावित है।
हाल ही में मध्य प्रदेश में 1 मौत हुई है, जो 52 वर्षीय महिला थी। उन्हें ब्रोंकियल अस्थमा और पुरानी टीबी थी। हाल ही में उन्हें डायबिटीज डायग्नोज हुआ था।
प्रधानमंत्री के लिए भी स्पेशल गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें बिना RT-PCR टेस्ट कोई उन्हें नहीं मिल सकेगा। यह सभी के लिए अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 75 हो गई है। वहीं, यहां हाल ही में एक 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या आंध्रपद्रेश में 103 दर्ज की गई है। नोएडा में नोएडा में 166 मरीजों को कोरोना से सही होने की पुष्टि हुई है। झारखंड में कोरोना के मंगलवार को 6 नए केस मिले थे। वहीं, 1 की मौत की पुष्टि हुई थी। यहां कुल मरीजों की संख्या 19 है।
image.png