प्रचंड गर्मी से राहत दिलाएगी धूल भरी आंधी और बारिश, जाने आज मौसम का हाल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 13, 2025
- 0
- 40
- 1 minute read

नई दिल्ली। प्रचंड गर्मी से लोगों की हालत खराब है। दिल्ली एनसीआर में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक एनसीआर में आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बारिश गर्मी से राहत दिलवाएगी।
हालांकि आज गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों आग बरस रही है। आज शुक्रवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है और लोग घरों से निकलते हुए भी डर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन राजधानी में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी रहा। आसमान दिन भर साफ रहा तो तेज धूप सुबह से ही निकल गई थी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि कहना है कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में करवट देखने को मिल सकती है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने व हल्की वर्षा होने के आसार हैं।