• July 17, 2026

मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस लौटी

 मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस लौटी
नई दिल्ली। एअर इंडिया की मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस लौटी है। ये फ्लाइट तीन घंटे तक हवा में लटकी रही। इसके बाद ये वापस मुंबई लौट आई है। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान ने सुबह 5:39 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई।
एअर इंडिया ने इस बारे में अपने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिसके चलते उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर वापस लौट रही हैं।