• July 17, 2026

गूगल क्लाउड में तकनीकी गड़बड़ी से यूट्यूब् समेत कई सेवाएं प्रभावित

 गूगल क्लाउड में तकनीकी गड़बड़ी से यूट्यूब् समेत कई सेवाएं प्रभावित
नई दिल्ली
गूगल क्लाउड में तकनीकी गड़बड़ी के चलते विश्व में YouTube, Snapchat,Gmail और Spotify जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। तकनीकी समस्या ‘आइडेंटिटी एंड एक्सेस मैनेजमेंट’ सर्विस में आई है। गूगल ने समस्या में सुधार करने की दिशा में तेज काम शुरू किया है। अब तक मिले ताजा अपडेट के अनुसार अमेरिका को छोड़कर कई जगह सेवाएं सुचारू हो गई हैं।
बताया जाता है कि गुरुवार को गूगल क्लाउड में बड़ी तकनीकी खामी के कारण विश्व के करोड़ों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इससे स्पॉटिफाई, स्नैपचैट, डिस्कॉर्ड, ट्विच, शॉपिफाई और एआई कंपनी एंथ्रोपिक जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं। इसके अलावा गूगल की जीमेल, यूट्यूब, गूगल मीट और गूगल सर्च ठप हो गया था।
गूगल क्लाउड की स्टेटस वेबसाइट पर बताया गया कि यह तकनीक परेशानी आइडेंटिटी एंड एक्सेस मैनेजमेंट सर्विस में आई है। कंपनी ने बताया कि इंजीनियरों की टीम इस तकनीक खामी को ठीक करने में जुटे हैं और कुछ लोकेशनों में सेवाएं बहाल हो चुकी हैं, हालांकि अब भी कई जगह असर बना हुआ है।
गूगल ने सुधार लाने की दिशा में उठाए कदम
गूगल साइटस पर आ रही तकनीक खामी की शिकायतों के बाद गूगल ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि इंजीनियरों की टीम ने समस्या की पहचान कर ली है। इसमें सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गूगल ने बताया कि अमेरिका के ‘यूएस-सेंट्रल1’ रीजन को छोड़कर बाकी सभी लोकेशनों में सेवाएं काफी हद तक ठीक हो चुकी हैं। हालांकि अब भी कई यूजर्स को अलग-अलग सेवाओं में दिक्कत आ रही है।
ये सेवाएं पूरी तरह प्रभावित
बता दें कि गूगल क्लाउड से मिली जानकारी के अनुसार, इस तकनीकी समस्या से सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। जिनमें क्लाउड फायरस्टोर, एजेंट असिस्ट, गूगल बिगक्वेरी, गूगल ऐप इंजन, डायलॉगफ्लो, गूगल क्लाउड स्टोरेज, स्पीच-टू-टेक्स्ट टेक्स्ट-टू-स्पीच और वर्टेक्स एआई सर्च जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। फिलहाल, गूगल ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसकी सेवाएं पूरी तरह से कब तक बहाल होगी।