प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अहमदाबाद, घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे
- गुजरात राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- June 13, 2025
- 0
- 45
- 1 minute read

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। वे थोड़ी देर में घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे। घटनास्थल पर एक बार फिर से एनडीआरएफ की डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है। कई सारे ऐसे शारीरिक अंग हैं जो जल गए हैं। इनको पहचान पाना मुश्किल है। पहचान और अंगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र पर जाने वाले रास्ते भी बंद किए गए है। प्रधानमंत्री मोदी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल भी जाएंगे, जहां वे हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के परिजनों से मिलेंगे। सिविल अस्पताल से शाहिबाग सर्किट हाउस जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।
अमेरिका ने दुर्घटना पर जताया दुख
अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने ट्वीट किया, भारत में हुई दुर्घटना से हम बहुत दुखी हैं। हम दुर्घटना की जांच में भारत की सहायता के लिए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ काम कर रहे हैं। संघीय उड्डयन प्रशासन के जांचकर्ता दुर्घटना स्थल पर तैनात हैं। हम उड़ान भरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक डेटा प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त संसाधन भेजने के लिए तैयार हैं। एफएए ने जांच के हिस्से के रूप में किसी भी आवश्यक जानकारी की समीक्षा करने के लिए बोइंग और जीई को पहले ही शामिल कर लिया है। चूंकि एनटीएसबी जांच का नेतृत्व कर रहा है, इसलिए हम किसी भी सुरक्षा अनुशंसा को लागू करने में संकोच नहीं करेंगे। हम तथ्यों का पालन करेंगे और सुरक्षा को सबसे पहले रखेंगे।