वैष्णो देवी की सुरक्षा हाईटेक, 700 HD CCTV एआई कैमरे करेंगे निगरानी

 वैष्णो देवी की सुरक्षा हाईटेक, 700 HD CCTV एआई कैमरे करेंगे निगरानी
जम्मू। वैष्णो देवी की सुरक्षा हाईटेक होगी। वैष्णो देवी की सुरक्षा में 700 AI कैमरे 24 घंटे निगरानी करेंगे। इससे भीड़ में संदिग्धों की पहचान करना काफी आसान होगा।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कटरा में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र वैष्णो देवी धाम के श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। 20 करोड़ रुपये की लागत से बने इस केंद्र में 700 HD CCTV कैमरे लगे हुए हैं। जो 24 घंटे निगरानी रखेंगे। यह केंद्र भीड़ नियंत्रण और दुर्घटनाओं को रोकने में भी मददगार होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
मां वैष्णो देवी धाम सहित श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता बनाने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आध्यात्मिक केंद्र कटरा में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र समर्पित किया।
उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने इसका शुभारंभ किया। अत्याधुनिक तकनीक से लैस केंद्र 24 घंटे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता बनाने के साथ भीड़ को नियंत्रित करने में ये सहायक सिद्ध होगा।
20 करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजना के तहत मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ सभी मार्गों व महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर 700 एआइ युक्त एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। महत्वपूर्ण स्थलों पर सात सब सेंटर स्थापित किए हैं। इनके जरिये हर पल श्रद्धालुओं के साथ ही मजदूर और अन्य लोगों पर 24 घंटे निगरानी रहेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सबसे ऊपर
इसके साथ यात्रा के दौरान दुर्घटना या घटना को लेकर मददगार होगी। घोड़ा, पिट्ठू और पालकी आदि के रूप में कार्य करने वाले मजदूरों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार पर भी नजर रखी जाएगी। उपराज्यपाल ने कहा कि देश-दुनिया से सालाना लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। समय-समय पर श्राइन बोर्ड की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।