कोलकाता में बड़ी हिंसा, भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा वाहनों में तोड़फोड़
- राष्ट्रीय
Political Trust
- June 11, 2025
- 0
- 30
- 1 minute read

कोलकाता। कोलकाता में बड़ी हिंसा हो गई है। उपद्रवी भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी है। हिंसा में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा कोलकाता के रवींद्रनगर इलाके में हुई है। जहां एक हिंसक भीड़ ने पुलिस से भिड़कर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हिंसक भीड़ ने दर्जनों पुलिसकर्मियों को मार पीटकर घायल कर दिया है। यह घटना दो समूहों के बीच एक स्थानीय विवाद के बाद हुई। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंके और एक पुलिस की गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं, जिसके सिर में चोट लगी थी। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगने से खून बहता हुआ देखा गया।
हिंसक उपद्रवियों ने गाड़ियां फूंकी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
इस मौके पर उपद्रवियों ने रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के सामने एक मोटरसाइकिल भी आग के हवाले कर दी। वहीं स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके। हिंसा करीब एक घंटे तक जारी रही, इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने सड़क को खाली कराने के लिए धीरे-धीरे भीड़ को पीछे धकेलना शुरू किया।
हिंसा के खिलाफ भाजपा का मार्च
वहीं पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में हुई हिंसा को लेकर डीजीपी से मिलने के लिए कोलकाता में राज्य पुलिस मुख्यालय, भबानी भवन तक मार्च किया।