जम्मू-कश्मीर को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जाने टाइम टेबल और पूरा रूट चार्ट
- कारोबार जम्मू कश्मीर पर्यटन मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- June 6, 2025
- 0
- 76
- 1 minute read

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के लिए भारतीय रेलवे ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की है। जिससे कटरा से श्रीनगर की यात्रा अब मात्र तीन घंटे में पूरी हो सकेगी। पहली ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे और दूसरी दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी। वापसी के लिए भी श्रीनगर से दो ट्रेनें चलेंगी।
इससे जम्मू, श्रीनगर और कश्मीर जाने वाले पर्यटकों को लाभ होगा। पहली ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी। यह ट्रेन बनिहाल होते हुए श्रीनगर जाएगी। दूसरी ट्रेन कटरा से दोपहर 2.55 मिनट पर चलकर शाम को 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में भी दो वंदे भारत ट्रेनें श्रीनगर से चलेंगी।
भारतीय रेल की इस नई शुरूआत से कश्मीर की वादियों में घूमने का सपना आसान होगा।
ये होगा ट्रेनों रूट और टाइम?
पहली ट्रेन, जिसका नंबर 26041 है, श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से शुरू होगी। यह सुबह 8.10 मिनट पर कटरा से रवाना होगी और 10 बजे बनिहाल पहुंचेगी। इसके बाद 11. 10 मिनट पर ट्रेन श्रीनगर पहुंचेगी।
इसी तरह दूसरी ट्रेन, जिसका नंबर 26403 है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दोपहर 2.55 मिनट पर खुलेगी। यह बनिहाल होते हुए शाम को 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
वापसी के लिए भी दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 26402, जो वंदे भारत जम्मू तवी एक्सप्रेस है, दोपहर 2 बजे श्रीनगर स्टेशन से रवाना होगी। यह 3.10 मिनट पर बनिहाल स्टेशन और शाम 5.05 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 26404, श्रीनगर जम्मू तवी वंदे भारत एक्सप्रेस, सुबह 8 बजे श्रीनगर स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन 9.02 मिनट पर बनिहाल स्टेशन और 11.05 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशनों के बीच ही चलेगी।
जम्मू तवी स्टेशन बनेगा अमृत स्टेशन
जम्मू तवी स्टेशन को बेहतर बनाने का काम चल रहा है। इस स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। काम बहुत तेजी से जारी है। जैसे ही अमृत स्टेशन का काम पूरा हो जाएगा, इन चारों ट्रेनों को दिल्ली तक चलाया जाएगा।