बारिश-भूस्खलन से 35 की मौत, उफान पर नदियां, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 1, 2025
- 0
- 54
- 1 minute read

नई दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य व पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-एनसीआर में प्री मानसून के माहौल में बारिश-बूंदें पड़ रही हैं।
मौसम के मिजाज तेजी से बदल रहा है। गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश जारी है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। यूपी सहित दिल्ली-एनसीआर में भी प्री मानसून के माहौल में बारिश-बूंदें पड़ रही हैं।
राज्यों में भूस्खलन व बारिश के चलते हुए हादसों में करीब 35 लोगों की जान चली गई। इनमें पूर्वोत्तर में 31 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 13, असम में 10, मिजोरम में छह, मेघालय में दो और नगालैंड में एक की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक व हिमाचल में दो-दो और उत्तराखंड में एक की जान गई है। लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई घर ढह गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित शिविरों में ले जाना पड़ा है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से ठप हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों व प. बंगाल में रविवार को भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आगामी चार जून तक बारिश की संभावना जताई है। आज रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी।