उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला नया मुखिया, आईपीएएस राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी

 उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला नया मुखिया, आईपीएएस राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस को नया मुखिया मिल गया है।
1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है। इसी के साथ डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार की अटकलों पर भी विराम लग गया है।
1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण के नाम पर आज शनिवार देर शाम मुहर लग है। इसके पहले दिन भर इस बात की चर्चाएं रहीं कि वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार की सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है। वह 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।
बीते एक सप्ताह से इस बात की अटकलें चल रहीं थीं कि वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार का सेवा विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार उनके विस्तार को बिल्कुल आखिरी समय पर घोषित किया जाना था। उसके उलट शासन के द्वारा राजीव कृष्ण को प्रदेश को नया डीजीपी बना दिया गया।