वॉशिंगटन के लेकवुड शहर में अंधाधुंध गोलाबारी, 10 से अधिक घायल
- विदेश
Political Trust
- May 29, 2025
- 0
- 32
- 1 minute read

वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन के लेकवुड शहर में गोलीबारी की वारदात में दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमें तीन गंभीर हैं। वारदात हैरी टॉड पार्क में हुई है। हालांकि इस वारदात में शामिल हमलावर कौन था, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।
अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के लेकवुड शहर में बुधवार शाम को एक पार्क में गोलीबारी हो गई जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना टैकोमा शहर के पास मौजूद हैरी टॉड पार्क में हुई, जहां शाम करीब आठ बजे गोलीबारी की खबर मिली। मामले में पुलिस अधिकारी चार्ल्स पोर्शे ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बहुत ही अफरा-तफरी वाला माहौल था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना के बाद पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो लोग खुद अस्पताल चले गए। वहीं एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, तीन घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को अभी यह पता नहीं चला है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे और क्या पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या नहीं। फिलहाल इस वारदात में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।