अमेरिका ने वीजा नियमों में किया बदलाव, जाने क्या हैं नए प्रतिबंध

 अमेरिका ने वीजा नियमों में किया बदलाव, जाने क्या हैं नए प्रतिबंध
वाशिंगटन। अमेरिका ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक अमेरिका ने सोशल मीडिया पर अमेरिकियों पर पाबंदी लगाने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध उन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पाबंदी लगाने पर लागू होगा जिनका स्वामित्व अमेरिकी तकनीकी कंपनियों के पास है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि विदेशी अधिकारी अब अमेरिकियों को उनके देश में गिरफ्तारी और पाबंदी लगाने की धमकी नहीं दे सकेंगे। यह अमेरिका में अस्वीकार्य होगा। साथ ही ऐसे विदेशी अफसरों पर भी वीजा प्रतिबंध लगाए जाएंगे जो   अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किसी सामग्री को हटाने की मांग करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि विदेशी अधिकारियों का अमेरिका में शारीरिक रूप से रहते हुए अमेरिकी प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अमेरिकी नागरिकों या अमेरिकी निवासियों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करना या धमकी देना अस्वीकार्य है। विदेशी अधिकारियों की यह मांग भी अस्वीकार्य है कि अमेरिकी तकनीकी प्लेटफॉर्म वैश्विक सामग्री मॉडरेशन नीतियों को अपनाएं या सेंसरशिप में शामिल हों जो उनके अधिकार क्षेत्र से परे और संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंचती है।