पूर्व सांसद उदित राज ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बताया भाजपा का सुपर प्रवक्ता
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 29, 2025
- 0
- 38
- 1 minute read

Political trust
कांग्रेस के अंदर इन दिनों जबरदस्त खींचतान चल रही है। आज बुधवार को हुए एक घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने कांग्रेसी सांसद शशि थरूर पर जुबानी हमला बोला। पूर्व सांसद उदित राज ने शशि थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता बताया है। शशि थरूर केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के दौरों पर भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। इसके अलावा शशि एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी कर रहे हैं। शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल पनामा में मौजूद है। पनामा में शशि थरूर के एक बयान से नाराज होकर उदित राज ने टिप्पणी की।
शशि थरूर ने पनामा में दिए अपने एक भाषण में कहा कि ‘भारत सरकार ने हाल के वर्षों में अपनी सोच में बदलाव किया है। जिसके बाद आतंकियों को ये अहसास हो गया है कि उन्हें भारत में हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। थरूर की इस टिप्पणी ने उनकी ही पार्टी के नेताओं को नाराज कर दिया। उदित राज ने कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता बन गए हैं। जो भाजपा नेता नहीं कह रहे हैं, वो शशि थरूर, पीएम मोदी और सरकार के बारे में कह रहे हैं। क्या उन्हें (थरूर) पता भी है कि पिछली सरकारों ने क्या किया? वे (केंद्र सरकार) भारतीय सशस्त्र बलों का श्रेय ले रहे हैं। शशि थरूर भाजपा के प्रचार विभाग के प्रवक्ता बने हुए हैं।’
पनामा में दिए अपने भाषण में शशि थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र किया और कहा कि ‘हाल के वर्षों में भारत की सोच में बदलाव आया है। अब आतंकियों को पता है कि उन्हें कीमत चुकानी होगी। इस पर कोई शक नहीं है। पहली बार भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों पर हमले किए। यहां तक की कारगिल की लड़ाई में भी हमने सीमापार नहीं की थी। इस बार न सिर्फ हमने सीमा पार की है बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा भी पार की है। हमने पाकिस्तान के मध्य में स्थित पंजाब में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।’