• July 17, 2026

घर में इस दिशा में रखे झाडू और पोछा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 घर में इस दिशा में रखे झाडू और पोछा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
नई दिल्ली। घर में झाडू और पोछा रखने को वास्तुशास्त्र से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी के साथ जोड़ कर देखा जाता है। वास्तुशास्त्र में भी इसके रखरखाव और इस्तेमाल के नियम हैं। जिनको अपनाकर हम मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और एक झाड़ू के इस्तेमाल से घर से कचरा ही नहीं बल्कि घर की दरिद्रता को भी बाहर कर सकते हैं।
वास्तु की मानें तो घर में झाड़ू को रखने के लिए कई विशेष बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। सामान्य सी चीज लगती हो लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इसका संबंध घर की लक्ष्मी यानी धनदौलत आदि से भी है। झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। साफ-सफाई करने में हम रोज इन चीजों का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन इन्हें रखने के लिए सही जगह का चयन नहीं करते और ना चाहते हुए भी अपने घर में दरिद्रता को स्थान दे बैठते हैं।
कहां रखें झाड़ू-पोंछा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में झाड़ू-पोछे को रखा जाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक झाड़ू को दक्षिण दिशा में ही रखें। झाड़ू को ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां वो सीधे नजर में आ जायें। उसे लोगों की नजरों से बचाकर ही रखना चाहिए। झाड़ू को लिटा कर ही रखना चाहिए। घर में खड़ी झाड़ू रखना शुभ नहीं माना जाता है।
ऐसा ना होने पर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कहां भूलकर भी ना रखें झाड़ू-पोंछा
घर के ईशान कोण या दक्षिण-पूर्व में झाड़ू पोछा कभी नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. ऐसा माना जाता है इससे घर में धन की कमी के आसार बनते हैं। वहीं घर का पूजा के स्थान के पास, रसोई घर में, शयनकक्ष में भी इन वस्तुओं को रखना ठीक नहीं हैं।
पैर के नीचे झाडू़ न आने दें
घर में हमेशा कोशिश करें की झाड़ू को पैर के नीचे कभी ना आन दें। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
झाड़ू बदलने का नियम
अगर आप झाड़ू बदलने जा रहे हैं तो इसके लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। झाड़ू को हमेशा कृष्णपक्ष में खरीदना चाहिए।