शुभमन गिल बनाए गए भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा
- खेल दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 24, 2025
- 0
- 246
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज शनिवार 24 मई को बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया मौजूद रहे। इसमें नए टेस्ट कप्तान के नाम की घोषणा की गई। इसी के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम के एलान से पहले शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान बनाए गए हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयनकर्ता शिव सुंदर दास ने टीम का एलान किया।
इंग्लैंड दौरे के लिए जिस भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। उस टीम का नया कप्तान शुभमन गिल को चुना गया है। ऋषभ पंत टेस्ट में नए उपकप्तान हैं। बुमराह या केएल राहुल को जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके अलावा करुण नायर की सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय-ए टीम के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन को भी मौका दिया गया है। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह टीम में नया चेहरा हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव हैं।