वट सावित्री पूजा 2025 : वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए बनाए सामान की सूची

 वट सावित्री पूजा 2025 : वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए बनाए सामान की सूची
नई दिल्ली। इस साल 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत किया जाएगा। वट सावित्री व्रत के दौरान पूजा के लिए विशेष सामग्री की जरूरत होती है। महिलाएं सुहाग और श्रृंगार के सामान के साथ ही पूजा सामग्री की खरीदारी करती हैं। अखंड सौभाग्य के लिए हिंदू महिलाएं वट सावित्री व्रत करती है। वट सावित्री पूजा में सुहागिन स्त्रियां व्रत रखकर बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। हर साल वट सावित्री की पूजा ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को की जाती है। इस वर्ष 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। वट सावित्री पूजा के लिए विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है। महिलाएं सुहाग और श्रृंगार के सामान के साथ ही पूजा सामग्री की खरीदारी करती हैं। वट सावित्री पूजा में वक्त कम बचा है। ऐसे में पूजा सामग्री और जरूरी चीजों की लिस्ट बनाकर खरीदारी करें ताकि कोई सामान कम न पड़े।
वट सावित्री पूजा सामग्री सूची
पूजा की थाली
सावित्री-सत्यवान की मूर्ति या चित्र
पूजन के लिए कच्चा सूत या मौली
हल्दी, कुमकुम, रोली
चावल (अक्षत)
पान के पत्ते और सुपारी
फल विशेषकर आम और खरबूजा या तरबूज
मिठाई या पूजन प्रसाद जैसे पुए-पूड़ी
काला चना
दीपक, बाती और घी या तेल
अगरबत्ती और धूपबत्ती
सात प्रकार के अनाज
व्रत कथा पुस्तक
पूजा का सामान रखने के लिए टोकरी या थाली
श्रृंगार का सामान
लाल चूड़ियां और बिंदी
सिंदूर और काजल
आलता
मेहंदी
सिंदूर
लाल रंग की साड़ी या पूजा के लिए नए वस्त्र
पानी वाला लोटा और पीतल का कलश
अगर इस पूजा में दान करती हैं तो तय कर लें कि दान में क्या देना है। दान का सामान भी खरीद लें। इसके अलावा इस व्रत में वटवृक्ष की पूजा करनी होती है। ये पता कर लें कि नजदीकी बरगद का पेड़ कहां है।