गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 41 अंक ऊपर, बढ़त के साथ खुल सकते हैं घरेलू शेयर बाजार
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 15, 2025
- 0
- 48
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज गुरुवार 15 मई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 6:34 बजे 41 अंक ऊपर 24,756 पर ट्रेड कर रहा था। यह बाजार के बढ़त में शुरुआत की तरफ इशारा कर रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में बेंचमार्क में प्रॉफिट बुलिंग देखी गई। यह दर्शाता है कि हाई लेवल पर गति कमजोर हो सकती है।
बीते कारोबारी दिन, सेंसेक्स 182.34 अंक यानी 0.22% चढ़कर 81,330.56 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 88.55 अंक यानी 0.36% बढ़कर 24,666.90 पर बंद हुआ। आईटी स्टॉक्स में तेजी और मेटल कंपनियों के शेयरों में बढ़त और आखिरी एक घंटे में खरीदारी से बाजार चढ़कर बंद होने में कामयाब रहा। इस बीच, गुरुवार को निवेशकों की नजर कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, दुनियाभर के मिले-जुले संकेतों और अमेरिका के फेडरल रिज़र्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच पर टिकी रहेगी। ये कारक बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
एशियाई बाज़ारों में आज यानी गुरुवार को गिरावट देखी गई। पिछले दिन अमेरिका-चीन तनाव में नरमी की उम्मीद पर बढ़त बनी थी, लेकिन आज बाज़ार नीचे आ गए। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.90% गिरा, जबकि Topix में 0.76% की गिरावट रही। कोस्पी और ASX200 मामूली कमजोरी के साथ सपाट कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में, S&P 500 में 0.10% की हल्की बढ़त रही, नेसडेक 0.72% चढ़ा लेकिन डाउजोंस 0.21% फिसल गया है।