मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर हाईकोर्ट सख्त, एमपी भाजपा संगठन को हाईकमान की फटकार
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 14, 2025
- 0
- 70
- 1 minute read
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए मंत्री विजय शाह के बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिए है।
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। इस मामले में मंत्री विजय शाह को केन्द्रीय नेतृत्व से फटकार लगी है। इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि, भाजपा हाईकमान ने इस मामले में मंत्री विजय शाह के साथ साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को भी फटकार लगाई है। केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं से कहा कि, मंत्री पर कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों? केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि, भविष्य में यदि कोई नेता पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहा है कि विजय शाह मंत्री पद से जल्द ही इस्तीफा दे सकते है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चार घंटे के भीतर मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिए है। मप्र के विपक्षी दल कांग्रेस ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर दी है। कांग्रेस के आक्रामक रुख और जनता की नाराजगी को देखते हुए अब बीजेपी बचाव की मुद्रा में है। मंत्री शाह के विवादास्पद बयान से हुई पार्टी की किरकिरी के बाद पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही हैं।
मंत्री विजय शाह को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में तलब किया गया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह मीडिया के सामने बयान को लेकर माफी मांगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है मंत्री विजय शाह को समझा दिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और उन्हें आगाह किया गया है। सोफिया कुरैशी इस देश की बेटी है और उसने जो पराक्रम किया है, उसको पूरा देश सैल्यूट करता है। हालांकि विजय शाह के इस्तीफे के सवाल पर पार्टी अध्यक्ष ने कुछ भी नहीं कहा।