मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी में तेजी बरकरार

 मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी में तेजी बरकरार
नई दिल्ली। आज बुधवार 14 मई को मजबूती के साथ ओपन हुए। आईटी और स्टील स्टॉक्स में तेजी के चलते बाजार में आज बढ़त देखने को मिल रही है। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज बढ़त के साथ 81,278.49 अंक पर खुला। मंगलवार को यह 81,148.22 अंक पर बंद हुआ था। सुबह 9:33 बजे सेंसेक्स
310.79 अंक या 0.38% चढ़कर 81,459.01 पर था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ 24,613.80 अंक पर ओपन हुआ। सुबह 9:34 बजे यह 109.70 अंक या 0.45% चढ़कर 24,688.05 पर था।
भारत ने मंगलवार को डब्ल्यूटीओ को सूचित किया था कि अमेरिका द्वारा सुरक्षा शुल्क लगाए जाने से भारत द्वारा अमेरिका को किया जाने वाला 7.6 अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित होगा, जिस पर अमेरिका का शुल्क संग्रह 1.91 अरब डॉलर होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि इसी के मुताबिक भारत की रियायतों के निलंबन के बाद अमेरिका के उत्पादों पर भी समान शुल्क वसूला जाएगा।
इसके चलते बुधवार को मेटल स्टॉक्स में बढ़त देखने को मिली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शेयर करीब 2.5% चढ़ गए। इसके अलावा टाटा स्टील 4 फीसदी के करीब चढ़ गया। हिंदुस्तान कॉपर और हिंदुस्तान ज़िंक समेत वेदांत लिमिटेड में भी बढ़त देखने को मिली।