भीषण गर्मी का कहर, पूर्वोत्तर राज्यों में आज से चार दिन भारी बारिश की चेतावनी
- दिल्ली
Political Trust
- May 11, 2025
- 0
- 25
- 1 minute read

नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में आज से चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में भीषण गर्मी अब आने वाले दिनों में पड़ेगी। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों के अंदर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। इन इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। खासकर 11 से 15 मई के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर सकती हैं।
देश के उत्तरी इलाकों में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ी हलचल की संभावना है। एक विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि दूसरा ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके कारण 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी इसी दौरान आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है।