करतारपुर काॅरिडोर बंद, अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान कैंसिल
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 7, 2025
- 0
- 48
- 1 minute read

नई दिल्ली। 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की माैत हो गई थी। भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे। अब छह और सात मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। पंजाब में इसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है।
फिरोजपुर के हुसैनी वाला बॉर्डर से सटे सीमावर्ती गांव के बहुत से लोग अपना कीमती सामान ट्रैक्टर ट्रालियों पर लादकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरहद पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और कल रात जो हुआ उसको देखते हुए वह अपना सामान और बच्चों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं। क्योंकि दरिया के उस पार लगभग 18 गांव हैं और उनके शहर की तरफ आने का एकमात्र पुल ही रास्ता है। जब तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है या युद्ध छिड़ जाता है तो इस पुल से आना-जाना बंद कर दिया जाता है। उनके पास सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए नाव ही एक सहारा रहती है। इसलिए वह लोग 1965 और 1971 की जंग को देखते हुए अपना सुरक्षित सामान अपने रिश्तेदारों तक पहुंचा रहे हैं। अपने बच्चों को वहां पर छोड़ रहे हैं क्योंकि स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। तनाव सरहद पर बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीण मंगल सिंह का कहना है कि उसका गांव बिल्कुल सीमा से सटा हुआ है इसीलिए वह अपना सामान ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं क्योंकि जब माहौल बिगड़ता है तो उनके सुरक्षित जगह पर पहुंचने के लिए बहुत मुश्किल होती है। पिछली बार भी जब-जब सरहद पर तनाव हुए हैं उनका सामान का काफी नुकसान हुआ है। इसीलिए वह अपना सामान अभी से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चंडीगढ़ के मंदिर में पहली आरती भारतीय सेना को समर्पित रहा। सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर में भारतीय सेना की मंगल कामना और पराक्रम के लिए आरती की गई।
मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तानबूद करने के लिए एयर स्ट्राइक की है। उसमें सफलता मिली है। पहलगाम में आतंकी हमले के कारण पूरा देश क्रोध में था। देश के लोगों ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यह मांग पूरी हो चुकी है।
पंजाब आप अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कहते हैं कि कल पहलगाम में 26 लोगों की नृशंस हत्या का भारतीय सेना और देशवासियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमा को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पंजाब पुलिस दूसरी रक्षा पंक्ति के तौर पर तैयार है। सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक समारोह और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन कर रही है।