नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की भारी गोलीबारी, छह लोगों की मौत 20 से अधिक घायल  

 नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की भारी गोलीबारी, छह लोगों की मौत 20 से अधिक घायल  
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हैं। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी और उरी में गोलीबारी की है। गोलीबारी में घरों को नुकसान पहुंचा है। कई वाहन जल गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास आम कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया है। तोपखाने की गोलाबारी में एक कश्मीरी नागरिक का पूरा घर जलकर खाक हो गया।
रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस पर भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई की है।
सूत्रों ने बताया कि छह और सात मई की रात में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की है। तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास मनमाने तरीके से गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में छह नागरिकों की जान चली गई। 20 से अधिक घायल हो गए हैं।