• July 17, 2026

छह माह में आरबीआई ने की 25 टन सोने की खरीद, कुल भंडारण 879.59 टन

 छह माह में आरबीआई ने की 25 टन सोने की खरीद, कुल भंडारण 879.59 टन
Political trust magazine- भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने अक्तूबर, 2024 से मार्च, 2025 के बीच 25 टन सोने की खरीद की है। इसी के साथ केंद्रीय बैंक के पास सोने का कुल भंडार 879.59 टन हो गया है। सितंबर, 2024 के अंत तक यह 854.73 टन था। आरबीआई ने बताया, 2024-25 के दौरान कुल 57 टन सोना खरीदा है। इस दौरान सोने की कीमतों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले सात वर्षों में यह सबसे अधिक वृद्धि है। आरबीआई ने स्थानीय स्तर पर 511.99 टन सोना रखा है। 348.62 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) के पास सुरक्षित है। 18.98 टन सोना जमा के रूप में है। वैश्विक स्तर पर देशों के बीच तनाव बढ़ने के कारण भारत ने पिछले साल इंग्लैंड से बड़े पैमाने पर सोना वापस लाया था। उस समय विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए भारत को अपने सोने का एक बड़ा हिस्सा गिरवी रखना पड़ा था।