प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई राजस्थान, 13 साल बाद मुंबई ने जयपुर में जीता मैच

 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई राजस्थान, 13 साल बाद मुंबई ने जयपुर में जीता मैच
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में मुंबई लगातार छठी जीत के साथ शीर्ष स्थान पर है। मुंबई अब तक हुए अपने 11 में सात मैच जीतकर 14 अंक बटोर चुकी है और इसका नेट रन रेट 1.274 है। जबकि राजस्थान छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। इसका नेट रन रेट -0.780 है।
कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर समेट दिया। इसी के साथ रियान पराग की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई, जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले आरसीबी ने 2023 में राजस्थान को 112 रन से हराया था। वहीं, मुंबई की किसी भी टीम के खिलाफ यह तीसरी बड़ी जीत है।
मुंबई अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर आरसीबी है जिसने 10 मैचों में सात मुकाबले जीते हैं और नेट रन रेट 0.521 हैं। उनके खाते में भी 14 अंक हैं। पंजाब 13 अंकों के साथ तीसरे और गुजरात 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। मुंबई की 2012 के बाद जयपुर में राजस्थान के खिलाफ पहली जीत है।